भारत ने अग्नि का रात्रि में परीक्षण किया

भारत के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि भारत ने अपनी परमाणु क्षमता संपन्न मिसाइल अग्नि-2 का पहली बार रात्रि में परीक्षण किया है.
भारतीय रक्षा मंत्रालय का कहना है कि भारत ने अपनी परमाणु क्षमता संपन्न मध्यम दूरी की मारक क्षमता रखनेवाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-2 का पहला रात्रि परीक्षण किया गै.
अधिकारियों का कहना है कि इसका प्रक्षेपण सोमवार को उड़ीसा तट के व्हीलर द्वीप से किया गया. इसके पहले इस मिसाइल का दिन में परीक्षण किया गया था.
अग्नि-2 मिसाइल की मारक क्षमता दो हज़ार किलोमीटर से अधिक है. इस मिसाइल में अपने साथ एक हज़ार किलोग्राम का भार दो हजार किलोमीटर तक ले जाने की क्षमता है.
अग्नि श्रृखंला अग्नि-2 का पहला परीक्षण अप्रैल, 1999 को किया गया था और इसका अंतिम परीक्षण मई, 2009 में व्हीलर द्वीप से किया गया था जो पूरी तरह सफल नहीं रहा था.
यह अग्नि श्रृंखला की मिसाइल है जिसमें 700 किलोमीटर की क्षमता वाली अग्नि-1 और साढ़े तीन हज़ार किलोमीटर की क्षमतावाली अग्नि-3 मिसाइलें शामिल हैं. अग्नि-1 को भारतीय सेना में शामिल किया जा चुका है जबकि अग्नि-3 को शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है.












Click it and Unblock the Notifications