सोने का दाम सातवें आसमान पर

अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में सोने-चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी जारी है जिसका असर भारतीय बाज़ारों में भी दिखाई दे रहा है. शुक्रवार को भारत में सोने का दाम 100 रूपए बढ़ कर 17 हज़ार 500 रूपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया. पिछले चार दिनों में सोने का दाम 400 रूपए प्रति ग्राम की दर से बढ़ा है.

इसी तरह चांदी के सिक्के भी 34 हज़ार 200 रुपए प्रति सैंकड़ा के रिकॉर्ड भाव पर पहुंच गए. अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों के मुताबिक क्रिसमस सीजन से पहले विदेशों में खरीदारी शुरू होते ही घरेलू बाजार में भी सोने की कीमतें बढ़नी शुरू हो गई हैं और दाम 18 हज़ार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच सकती है.

इधर भारत में भी दिसंबर, जनवरी और फरवरी में शादी-ब्याह का सीज़न है और इस दौरान सोने से बने जेवरों की माँग तेज हो जाती है. ग़ौरतलब ये है कि भारत ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) से 200 टन सोना ख़रीदा है.

इतने सोने की आवक होने के बावजूद कीमतें बढ़ने का मतलब है कि निवेशक सोने में निवेश को सुरक्षित समझ रहे हैं. ये पहले भी देखा गया है कि सोने और सेंसेक्स में चोली दामन का साथ है. जब-जब शेयर बाज़ारों में तेजी आती है तब-तब सोने के दाम भी बढ़ते हैं.

इसका कारण है कीमती धातुओं का वायदा कारोबार. सोने और चांदी का वायदा कारोबार भी होता है जहां तेजी देखी जा रही है.ख़ास कर भारतीय रिजर्व बैंक के सोना खरीदने के फ़ैसले के बाद संभावना जताई जा रही है कि दुनिया के अन्य देश भी ऐसा ही क़दम उठा सकते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+