आंध्र प्रदेश में विस्फोट, 8 की मौत

यह दुर्घटना हैदराबाद से 300 किलोमीटर दूर गुंटूर जिले के नारायणपुर में हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस शक्तिशाली विस्फोट में दस मकान नष्ट हो गए। बचाव कर्मियों ने मलबे से आठ शवों को बाहर निकाला है। अधिकारियों का कहना है कि मलबा हटाने का काम जारी है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
यह विस्फोट एक व्यापारी के घर में गैरकानूनी रूप से संग्रह कर रखी गईं जिलेटिन की छड़ों में हुआ। यह व्यापारी जिले के खदान मालिकों को जिलेटिन की छड़ें बेचता था। घायलों को सरकारी अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications