जम्मूः आतंकी हमले में डीआईजी शहीद

अधिकारियों ने बताया कि शहीद अधिकारी बीएसएफ में उपमहानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। तंवर पाकिस्तान की ओर से हो रही कथित घुसपैठ की पुष्टि के लिए जम्मू से 45 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बलाड चौकी के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।
पहले से घात लगाए बैठे आतंकियों ने मौका पाते ही बीएसएअफ के वाहन पर शक्तिशाली विस्फोटक से हमला किया जिसमें बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल शहीद हो गए और कई अन्य जवान घायल हो गए। अधिकारियों का कहना है कि घायल जवानों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications