कम कैलोरी, कम वसायुक्त भोजन लें और मनोदशा बेहतर बनाएं
अध्ययन से स्पष्ट हुआ है कि मोटापे से ग्रस्त व्यक्ति जो अपना वजन कम करते हैं वे एक बेहतर मनोदशा के साथ अच्छी मानसिक अवस्था भी पाते हैं।
'कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन' (सीएसआईआरओ) के डी. ब्रिंकवर्थ और उनके साथियों ने 50 वर्ष की आयु के अधिक वजन और मोटापे से ग्रस्त 106 व्यक्तियों पर यह अध्ययन किया था।
इनमें से 55 लोगों को एक साल तक कार्बोहाइड्रेट की न्यूनतम मात्रा व उच्च वसा युक्त भोजन लेने के लिए कहा गया और 51 लोगों को उच्च कार्बोहाइड्रेट व कम वसा युक्त भोजन लेने के लिए कहा गया।
पूरे एक साल के दौरान इन लोगों के शारीरिक भार, मनोदशा और स्वास्थ्य के साथ उनकी सोच, सीखने की क्षमता और यादाश्त में हुए परिवर्तनों की जांच की गई।
एक साल के बाद दोनों समूहों में बिना किसी फर्क के भार में 13.7 किलोग्राम की औसत कमी हुई थी। शुरुआत में (पहले आठ सप्ताह के बाद) दोनों समूहों की मनोदशा में सुधार देखा गया था।
यद्यपि कम वसायुक्त भोजन लेने वालों की मनोदशा में ही एक स्थाई सुधार देखा गया। जबकि उच्च वसायुक्त भोजन लेने वालों की मनोदशा फिर से पहले जैसी ही हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications