1 यूरो में मिलेंगे एडिडास के जूते
फ्रैंकफर्ट।
जर्मनी की स्पोर्ट शू कंपनी, एडिडास ने रविवार को इस बात की पुष्टि की है कि उसने गरीबों और दुनिया के नंगे पांव वालों के लिए एक यूरो कीमत वाले जूते के उत्पादन की योजना तैयार की है। इन जूतों का उत्पादन अगले वर्ष बांग्लादेश में शुरू हो जाएगा। id="toptextpromo">समाचार
एजेंसी डीपीए के मुताबिक नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने कंपनी को इस सामाजिक व्यापार परियोजना की सलाह दी है, जोकि आमतौर पर महंगे स्पोर्ट शू का उत्पादन करती है। यूनुस ने एडिडास को सलाह दी कि गरीब दुनिया के लोग ऐसे उत्पाद चाहते हैं जो सस्ता हो और स्थानीय स्तर पर उत्पादित किया गया हो ताकि उससे रोजगार भी पैदा हो सके। एडिडास के मुनाफा रहित जूते सबसे पहले बांग्लादेश में और बांग्लादेश के लिए उत्पादित किए जाएंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इंडो-एशियन
न्यूज सर्विस।











Click it and Unblock the Notifications