विद्युत संयंत्रों को केजी-डी6 से 60 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन
नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। एक कैबिनेट समिति ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की कृष्णा-गोदावरी बेसिन के डी6 ब्लाक से विद्युत संयंत्रों को 60 प्रतिशत से अधिक गैस का अतिरिक्त आवंटन कर दिया है।
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में इस मामले के मंत्री समूह की बैठक 27 अक्टूबर को हुई थी। लेकिन उस बैठक के मिनट को पिछले सप्ताह अंतिम रूप दिया गया।
एक प्रेस विज्ञप्ति में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से सोमवार को कहा गया है कि वर्ष 2009-10 में शुरू किए गए विद्युत संयंत्रों सहित अन्य सभी विद्युत संयंत्रों को आवंटित कुल अतिरिक्त दो करोड़ यूनिट गैस में से 1.2 करोड़ यूनिट से अधिक गैस आंवटित की जाएगी।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि रिफाइनरियों को पचास लाख यूनिट गैस और दिया जाएगा। इसके साथ ही पेट्रोरसायन संयंत्रों को स्टॉक के रूप में 20 लाख यूनिट अतिरिक्त गैस आवंटित की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications