व्यायाम से दौरे का खतरा कम

बर्लिन, 16 नवंबर (आईएएनएस)। सीढ़ियों पर नियमित रूप से चढ़ने-उतरने से दौरे का खतरा कम हो जाता है। जर्मनी की एक संस्था के अनुसार व्यायाम नहीं करने वाले और अधिक वजन के लोगों को दौरे का खतरा अधिक रहता है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 'जर्मन स्ट्रोक फाउंडेशन' ने कहा कि नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से जर्मनी में दौरे की आधी घटनाओं को रोका जा सकता है। संस्था के अनुसार हृदयाघात जैसे दौरे देश में लोगों के समय पूर्व अवकाश लेने का तीसरा सबसे बड़ा कारण है।

फाउंडेशन ने कहा कि लोग अपनी दिनचर्या में मामूली बदलाव करके कार चलाने या सार्वजनिक परिवहन के उपयोग के स्थान पर थोड़ा साइकिल चला सकते हैं।

फाउंडेशन के अनुसार अधिकांश कर्मचारी लंच के दौरान कार्यालय से बाहर नहीं निकलते। यद्यपि इस दौरान उनको अपने पैरों को कम से कम 10 मिनट सक्रिय रखने का अवसर होता है।

फाउंडेशन के अनुसार वयस्कों को स्वस्थ्य रहने के लिए कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम करना आवश्यक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+