26/11 की वर्षगांठ पर सुरक्षा अलर्ट

खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले की आशंका व्यक्त करते हुए राज्य सरकारों से कहा है कि वे देश भर में महत्वपूर्ण स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दें। यह अलर्ट अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली की शिकागो में हुई गिरफ्तारी के बाद जारी किया गया है। हेडली पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ओर से भारत में एक आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है।
पश्चिमी तट से हो सकती है घुसपैठ
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, "इंटेलिजेंस ब्यूरो को राज्य सरकारों से कुछ इस तरह की जानकारियां मिली हैं कि आतंकी देश के पश्चिमी तट के रास्ते घुसपैठ करने और देश के महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश में हैं।"
अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकारों को कहा गया है कि वे पिछले वर्ष 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकी हमले की बरसी को ध्यान में रखते हुए हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा कड़ी कर दें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications