पत्रकारों को तवांग छोड़ने के आदेश

बुधवार शाम अरूणाचल प्रदेश सरकार ने दलाई लामा से गुजारिश की है कि वे तवांग में अपनी पब्लिक स्पीच को धार्मिक प्रवचन में परिवर्तित कर दें, ताकि किसी भी प्रकार का विवाद नहीं उठे। अधिकारियों का कहना है कि यह सब राज्य की संवदेनशीलता को देखते हुए किया गया है।
नहीं बढ़ेगा पत्रकारों का परमिट
इसके अलावा बुधवार को अरूणाचल सरकार ने सीमावर्ती इलाकों में दो दिन के लिए रिपोर्टिंग करने का परमिट की अवधि बढ़ाने से भी इंकार कर दिया। असल में अधिकारियों का कहना है कि मीडिया के हर वर्ग के पत्रकार दलाई लामा से बार बार चीन और तिब्बत से जुड़े सवाल कर रहे हैं, जो कि किसी भी प्रकार का विवाद खड़ा कर सकते हैं।
गौरतलब है कि सरकार ने यह कदम चीन द्वारा दलाई लामा का विरोध करने के बाद उठाया गया है। असल में चीन काफी पहले से अरूणाचल प्रदेश को अपने देश का हिस्सा बता रहा है, जिसे भारत हर बार नकार देता है।












Click it and Unblock the Notifications