लश्कर के निशाने पर राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज

Lashkar-e-taiba
वाशिंगटन। पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज (एनडीसी) को निशाने बनाने की तैयारी में था। मंगलवार को यह जानकारी अमेरिका की एक अदालत को मिली। शिकागो न्यायालय में मंगलवार को एक संघीय न्यायाधीश के समक्ष पेश दस्तावेजों में संघीय अभियोजक ने बताया कि शिकागो के गिरफ्तार व्यसायी तहव्वुर हुसैन राणा ने डेविड कोलमैन हैडली से एनडीसी पर हमले के लिए चर्चा की थी।

अभियोजक ने न्यायाधीश नैन नॉलन को बताया कि वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के नई दिल्ली स्थित प्रमुख कॉलेज पर हमले की कथित चर्चा से स्पष्ट है कि राणा आतंकवादी हमलों के हिस्सा लेने के लिए गंभीर था और वह हैडली की साजिश का केवल एक शिकार नहीं है, जैसा कि राणा के वकील ने दावा किया है।

पाकिस्तान में पैदा हुआ कनाडाई नागरिक राणा और हैडली (जिसका पूर्व नाम दाउद गिलानी था) को डेनमार्क के अखबार जिलैंद-पोस्टन पर हमले के षड्यंत्र का भी आरोपी बनाया गया है। इसी अखबार में वर्ष 2005 में प्रकाशित पैगंबर मुहम्मद के कार्टूनों के कारण मुस्लिम जगत में भारी आक्रोश पैदा हुआ था।

मंगलवार को संक्षिप्त सुनवाई के बाद न्यायाधीश नॉलन के समक्ष हिरासत पर सुनवाई 10 नवंबर तक जारी रहेगी। मुकदमे की कार्रवाई तक राणा की गिरफ्तारी का समर्थन करने वाले सरकारी ज्ञापन में कहा गया है कि हमले की इस योजना में लश्कर-ए-तैयबा का कम से कम एक सदस्य और अल कायदा से जुड़ा इलियास कश्मीरी शामिल है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+