एसबीआई का मुनाफा 10 फीसदी बढ़ा
देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ 10.19 फीसदी बढ़ कर 2,490 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 2,260 करोड़ रुपये था।
एसबीआई ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय पिछले साल की समान अवधि के 15,567 करोड़ रुपये के मुकाबले 14.19 फीसदी बढ़ कर 17,776 करोड़ रुपये हो गई है।
देश की कुल जमाओं और ऋण के 25 फीसदी हिस्से पर काबिज एसबीआई ने कहा कि दूसरी तिमाही में कुल गैर निष्पादित संपंत्तियां पिछले साल की समान अवधि के 1.34 फीसदी के मुकाबले बढ़ कर 1.73 फीसदी हो गई है।













Click it and Unblock the Notifications