कोबाद गांधी के नार्को परीक्षण की इजाजत

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कावेरी बवेजा ने दिल्ली पुलिस की याचिका पर कोबाद के नाकरे परीक्षण की अनुमति दी। चिकित्सकों के एक पैनल द्वारा कोबद को नार्को परीक्षण के लिए चिकित्सकीय रूप से फिट बताने की रिपोर्ट देने के बाद न्यायालय ने यह फैसला दिया।
न्यायालय ने पिछले सप्ताह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों के एक दल से कोबाद के स्वास्थ्य की जांच करने को कहा था।
पुलिस ने नाकरे परीक्षण के लिए पेश आवेदन में कहा था कि कोबद के सहयोग नहीं करने के कारण वह कोई उपयोगी सूचना नहीं हासिल नहीं हो पा रहीं। कोबद इस समय 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है।












Click it and Unblock the Notifications