द्वि-दलीय शासन व्यव्यस्था पर सेमिनार रविवार को
सिटीजन्स कौंसिल, अजमेर के महासचिव दीनबन्धु चौधरी के अनुसार सेमिनार के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत होंगे। महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति भागीरथ सिंह बिजरानियां अध्यक्षता करेंगे। राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. के.एल. कमल, एडवोकेट मरूधर मृदुल मुख्य वक्ता होंगे।
सेमिनार में भाग लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष श्री दीपेन्द्र सिंह शेखावत एक नवम्बर को दोपहर 12 बजे अजमेर पहुंचेंगे। शेखावत सायंकाल 4 बजे सेमीनार में भाग लेकर वापस जयपुर लोटेंगे ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications