आंध्र डीजीपी पद पर बहाली चाहते हैं यादव
यादव ने शुक्रवार को आर. आर. गिरीश कुमार को पदोन्नति देकर डीजीपी बनाए जाने के सरकार के फैसले को कैट में चुनौती दी।
यादव ने अपनी याचिका में दलील दी है कि जब डीजीपी रैंक में चार अधिकारी पहले से थे तो फिर पांचवे को पदोन्नति देना भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के नियमों का उल्लंघन है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के निदेशक रहे गिरीश कुमार को 25 सितम्बर को डीजीपी रैंक की पदोन्नति दी गई थी।
बिहार काडर के आईपीएस अधिकारी यादव को इसी वर्ष मार्च में निर्वाचन आयोग ने हटा दिया था। परंतु दिवंगत वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ने मुख्यमंत्री बनते ही उन्हें फिर से डीजीपी बना दिया। हेलीकॉप्टर हादसे में रेड्डी की मौत के बाद उनके कुछ बयानों ने उन्हें फिर से विवादों में ला दिया। हाल में उन्हें फिर हटा दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications