एवेरेडी को 17.5 करोड़ रुपये का मुनाफा
कोलकाता, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। सूखी बैट्री का निर्माण करने वाली कंपनी एवेरेडी इंडस्ट्रीज ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 17.54 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है। पिछले वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को केवल 2.26 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "समीक्षाधीन तिमाही के दौरान जिंग की कीमत पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में नरम रही। बैट्री निर्माण में जिंक एक महत्वपूर्ण घटक होता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications