अमेरिकी विश्वविद्यालयों से सहयोग मांगने गए सिब्बल

शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सहयोग के लिए सिब्बल अमेरिकी विदेश और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही विभिन्न अमेरिकी विश्वविद्यालयों के प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे। भारतीय मूल के शिक्षाविदों से भी मुलाकात करने की उनकी योजना है।
हिलेरी ने भारत में की थी पहल
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के जुलाई में भारतीय दौरे के समय शिक्षा की पहचान भारत के साथ बढ़ते संबंधों के एक प्रमुख आधार के रूप में की गई थी।
सिब्बल गुरुवार को जार्जटाउन विश्वविद्यालय में एक भाषण में भारतीय शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्च र के विस्तार के बारे में जानकारी देंगे। सिब्बल तीन शीर्ष विश्वविद्यालयों हावर्ड, येल और मैसाचुसेट्स के अधिकारियों से न्यूयार्क में सोमवार को भेंट कर शीर्ष भारतीय संस्थाओं के साथ सहयोग पर चर्चा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications