नक्सली इलाकों में ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ी

अतिरिक्त महानिदेशक (रेलवे पुलिस) दिलीप मित्रा ने बुधवार को बताया, "सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। हम मंगलवार को हुई घटना को दोहराने की अनुमति नहीं दे सकते लेकिन मैं कार्यवाही का ब्योरा नहीं दे सकता हूं।"
नक्सली बोले पुलिस अत्याचारों के खिलाफ रोकी ट्रेन
पश्चिमी मिदनापुर जिले के झारग्राम स्टेशन के समीप बंसताला हाल्ट पर मंगलवार को नक्सली समर्थित संगठन 'पुलिस अत्याचारों के खिलाफ जन समिति' (पीसीएपीए) ने भुवनेश्वर-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को कई घंटे तक रोके रखा था।
पश्चिम बंगाल के के मुख्य सचिव अशोक मोहन चक्रबर्ती ने राज्य सचिवालय 'राइटर्स बिल्डिंग' में दोपहर को एक बैठक आयोजित की है। गृह सचिव अध्रेंदु सेन और पुलिस महानिदेशक भूपिंदर सिंह सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बैठक में हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications