बेंगलुरू जा रहे विमान में बम की धमकी

अचानक आई इस कॉल ने सभी आला अधिकारियों को सख्ते में डाल दिया। कंट्रोल रूम ने तुरंत विमान के पायलट से संपर्क किया और विमान नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतार लिया गया।
अज्ञात व्यक्ति ने किया फोन
रविवार सुबह विमान में बम होने की खबर से विमानन कंपनी और एयरपोर्ट के आलाधिकारी हलकान हो गए।
हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक यह फोन कॉल एक अज्ञात व्यक्ति ने की थी। व्यक्ति ने विमान कंपनी को सुबह 10.40 बजे फोन करके बताया कि विमान में बम रखा गया है।
फोन के बाद गो एयर की उड़ान संख्या जी8201 को उतार लिया गया और यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया। बम निरोधक दस्ते ने विमान की तलाशी ली। पुलिस अभी फोन करने वाले का पता नहीं लगा पाई है। उधर विमानन कंपनी भी फिलहाल कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications