छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और पुलिस के बीच गोलीबारी

राजधानी रायपुर से करीब 500 किलोमीट दूर बीजापुर के बासाबुडा के घने जंगलों में यह मुठभेड़ हुई। यह इलाका बस्तर क्षेत्र में आता है, जहां वर्ष 1980 के दशक से नक्सली सक्रिय हैं।
दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक टी. जे. लोंगकुमेर ने कहा, "गोलीबारी जारी है। हमने माओवादियों के एक गुट को घेर लिया है, लेकिन वे पुलिस कार्रवाई के खिलाफ गोलीबारी कर रहे हैं।"
उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक नक्सली का शव बरामद किया है। अभी तक मौके से मरने वालों के बारे में वास्तविक स्थिति का पता नहीं चला है। पुलिस को मुठभेड़ स्थल से एक बंदूक और कुछ विस्फोटक बरामद हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications