नालंदा विश्वविद्यालय को पुनर्जीवित किए जाने का स्वागत

थाईलैंड में संपन्न हुए चौथे पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन की ओर से जारी एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "आसियान के सदस्य देश नालंदा विश्वविद्यालय की महानता और उसकी पवित्रता से गहरे प्रभावित हैं, जिसने दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और पूर्व एशिया से तमाम अध्येताओं को अपनी ओर आकर्षित किया था।"

बयान में कहा गया है, "आसियान के सदस्य देश मानते हैं कि नालंदा विश्वविद्यालय बौद्ध दर्शन, गणित, चिकित्सा और अन्य विषयों में बौद्धिक गतिविधियों का एक महान केंद्र था।"

विश्वविद्यालय को फिर से जीवित करने की दिशा में नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के नेतृत्व वाले नालंदा सलाहकार समूह के सदस्यों की सिफारिशों और उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए बयान में इस काम के लिए "सरकारों से स्वैच्छिक रूप से तथा निजी-सार्वजनिक भागीदारी सहित अन्य स्रोतों से उचित कोष की व्यवस्था कराने का आह्वान किया गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+