सूर्य देव को नमन के साथ छठ पर्व संपन्न

रविवार को उदीयमान सूर्य के अघ्र्य देने के बाद व्रतियों ने भगवान भास्कर से अपनी-अपनी मनौती पूरा करने का आर्शीवाद मांग व्रत तोड़ी। शनिवार से रविवार तक आस्था और अराधना, अनुशासन और सहभागिता का जो नजारा छठ पूजा घाटों में दिखायी दे रहा था वह अदभुत था। आते-जाते लोग अमीर हों या गरीब रास्ते में पैदल आती-जाती व्रती महिलाओं के गीतों में छठी मईया के लिए समर्पण के भाव स्पष्ट थे।
हर जगह छठ के गीत गूंजे
पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आवास हो या पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का आवास, सभी जगह छठ के गीत गूंजायमान रहे। इसके पूर्व सभी क्षेत्रों में छठ पूजा समितियों, नगर निगमों द्वारा भी घाटों, सड़कों और गलियों की साफ-सफाई की गई और पानी का छिड़काव किया गया। स्वयंसेवी संगठनों द्वारा कई स्थनाों पर तोरणद्वार भी बनाए गए थे।
उल्लेखनीय है कि 'नहाय-खाय' से प्रारंभ छठ पर्व के दूसरे दिन 'खरना' किया जाता है। शनिवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications