गाजियाबाद में 40 स्कूली बच्चे बीमार

उपमंडलीय अधिकारी (एसडीएम) महेंद्र प्रसाद ने बताया कि बच्चों को शनिवार शाम हापुड़ के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महेंद्र प्रसाद ने कहा कि बच्चे स्कूल के पास ही लगाए गए जैट्रोफा पौधे के फल खाकर बीमार पड़े हैं।
मिड डे मील पर सवाल उठे
बच्चों के अभिभावकों कहना है कि सभी बच्चों के शनिवार को एक ही साथ फल खाकर बीमार पड़ना संभव नहीं है। अभिभावकों ने स्कूल में बच्चों को खिलाए जा रहे मिड डे मिल भोजन में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है।
महेंद्र प्रसाद ने कहा," मैं यहां मिड डे मिल भोजन की जांच करने नहीं आया हूं और मैं भोजन के नूमनों को एकत्रित करने का कोई निर्देश नहीं दूंगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चे जैट्रोफा पौधे के फल खाकर बीमार पड़े हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications