दलाई लामा से मिलेंगे 3 नोबेल विजेता
धर्मशाला में 'तिब्बत चिल्ड्रेन्स स्कूल' (टीसीवी) के शिक्षा निदेशक तेनजिंग सांगपो ने आईएएनएएस को बताया, "नोबेल विजेता शिरीन इबादी, मेयर्ड कोरिगन और जोडी विलियम्स यहां 'पीसजैम यूथ कांफ्रेंस' (नेतृत्व व कार्रवाई दिवस) में हिस्सा लेंगे। इनके साथ दलाई लामा भी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन टीसीवी में आयोजित होगा।"
उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के दौरान विश्व शांति से जुड़े मुद्दों चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों में टीसीवी द्वारा संचालित स्कूलों के तिब्बती छात्र हिस्सा लेंगे।
गौरतलब है कि ईरान की इबादी को वर्ष 2003 में और उत्तरी आयरंलैंड में शांति स्थापना के लिए 'कम्यूनिटी ऑफ पीस पीपुल' के संस्थापकों कोरिगन व विलियम्स को 1997 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications