मुख्य निर्वाचन आयुक्त भूटान जाएंगे
भूटान के मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुजांग वांग्डी के निमंत्रण पर चावला वहां जा रहे हैं। भूटान दौरे में चावला मुख्य रूप से निर्वाचन प्रबंधन को लेकर द्विपक्षीय चर्चा में हिस्सा लेंगे। वह थिम्पू में एक कार्यक्रम में 'राजनीतिक दल: भारतीय लोकतंत्र से सबक' विषय पर भाषण भी देंगे।
चावला भूटान के प्रधानमंत्री जिगमी वाई.थिन्ले से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह कई वरिष्ठ भूटानी अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।
उल्लेखनीय है भारत और भूटान ने मई 2006 में निर्वाचन प्रबंधन और प्रशासन के क्षेत्र में एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। भूटान में पहला संसदीय चुनाव एक वर्ष पहले हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications