फिलहाल नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल, गैस के दाम

यह बात स्वयं प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने कही है। परिषद ने बुधवार को अपनी एक रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंपी, जिसमें कहा गया है कि यदि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत 70 से 75 डॉलर प्रति बैरल (159 लीटर) के बीच बनी रहती है तो घरेलू बाजार में पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं है।
कीमत बढ़ी तो मजबूरी
'आर्थिक आकलन 2009-10' को जारी करने के मौके पर परिषद के सदस्य गोविंद राव ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत यदि 70 से 75 डॉलर प्रति बैरल रहती है तो हमें मजबूरन कीमतें बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी।"
राव ने कहा, "हम वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत 70 से 75 डॉलर प्रति बैरल के बीच रहने की आशा करते हैं। यदि कीमत इससे ज्यादा होती है तो परिवर्तन करना पड़ सकता है।" वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 79 डॉलर प्रति बैरल है जो एक साल का उच्चतम स्तर है।












Click it and Unblock the Notifications