इंदौर में पांच मानव बम गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक ये पांचों प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के सदस्य हैं। दोपहर बाद पुलिस अधिकारी मीडिया को पांचों के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। पुलिस के मुताबिक इनमें से दो अहमदाबाद बम विस्फोटों के आरोपी हैं।
खजराना इलाके में हुई गिरफ्तारी
इंदौर के पुलिस महानिरीक्षक संजय राणा और एटीएस के उपमहानिरीक्षक पवन श्रीवास्तव ने बुधवार को मीडिया से बताया कि इन सभी को इंदौर के खजराना इलाके से गिरफ्तार किया गया। आतंकियों के पास से पुलिस ने आपत्तिजनक दस्तावेज, टेप रिकॉर्डर, और नकदी आदि बरामद किए है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि ये पांचों आत्मघाती मिशन को अंजाम देने के मंसूबे लेकर निकले थे। इनमें से दो अहमदाबाद विस्फोट के आरोपी हैं जो उज्जैन के रहने वाले हैं।
इससे जुड़ी ताजा खबर के लिए बने रहिये दैट्स हिंदी के साथ












Click it and Unblock the Notifications