जम्मू मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर

पुलिस के मुताबिक सेना और पुलिस के जवानों ने माहरे के जंगलों में संयुक्त अभियान चलाया जहां हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी छिपे हुए थे। मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। माहरे जम्मू से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर में है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "तलाशी अभियान आरंभ कर दिया गया है। आशंका है कि अभी और आतंकवादी जंगलों में छिपे हो सकते हैं। ऐसे में सुरक्षा बल सावधानी बरतते हुए आगे बढ़ रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications