बिहार: अगवा हुए बच्चे का शव बरामद

Bihar map
पटना। बिहार के नालंदा जिले के अंगौरी थाना क्षेत्र से सोमवार को अगवा एक दो वर्षीय बच्चे इंद्रजीत का शव पुलिस ने बुधवार को बिसाईबिगहा गांव से बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार बुधवार को इंद्रजीत का शव उसी के घर के पास स्थित एक कुएं के नजदीक से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि बिसाईबिगहा गांव निवासी रवीन्द्र रविदास के पुत्र इंद्रजीत का सोमवार को अपहरण कर लिया गया था। इस आरोप में ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव के ही अमीन मांझी को एक पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की थी।

ग्रामीणों का कहना है कि पिटाई के दौरान अमीन मांझी ने इंद्रजीत को अगवा करने की बात कबूलते हुए मां शांति देवी को उसे (इंद्रजीत) सौंपने की बात कही थी।

इधर, हिलसा अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मोहम्मद मुस्तफा अहमद ने बुधवार को बताया कि इस मामले में अमीन और उसकी मां शांति देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+