गोवा विस्फोट: आरोपी ने मरने से पहले बताए कई नाम

सनातन संस्था का सदस्य मलगोंडा पाटिल अपने एक साथी के साथ विस्फोटक सामग्री ले जाते समय हुए विस्फोट में बुरी तरह घायल हो गया था। नाइक ने स्थानीय केबल न्यूज चैनल को बताया कि पाटिल ने पुलिस अधिकारियों को यह जानकारी एंबुलेंस में एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाते समय दी।
अस्पताल जाते समय बताए नाम
नाइक ने बताया, "मलगोंडा पाटिल ने पुलिस को बताया कि इसमें कौन लोग शामिल हैं। पाटिल ने यह जानकारी उस समय दी जब उसे एंबुलेंस में डालकर होस्पिको हॉस्पिटल से पणजी के गोवा मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था।"
उन्होंने बताया कि कुछ के नाम पुलिस गोपनीय रख रही है, लेकिन उसने इसमें शामिल कुछ लोगों के नाम बता दिए हैं। सांग्ली के रहने वाले पाटिल की शुक्रवार रात को ही मौत हो गई थी जबकि उसके साथी योगेश नाइक ने मंगलवार तड़के दम तोड़ा।
विस्फोट के पांच दिन बाद भी पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की और न ही प्राथमिकी में ही दोनों मृतकों के अलावा किसी अन्य का नाम दर्ज कराया है। गृहमंत्री के विपरीत पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पाटिल और नाइक दोनों ही अस्पताल ले जाने पर बात करने की हालत में नहीं थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications