पटाखा गोदाम में आग, 32 मरे

Fire

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से लगे तिरुवल्लूर ज़िले में शुक्रवार शाम एक पटाखों के गोदाम में आग लगने से कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है. घटना ज़िले के पल्लीपट्टू थाना क्षेत्र में हुई है. हादसे में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी दी जा रही है. ज़िले के कलेक्टर वी पलनी कुमार ने बीबीसी को बताया कि हादसा क़रीब आठ से साढ़े आठ बजे के बीच एक पटाखा गोदाम में हुआ.

उन्होंने बताया कि पटाखों में आग लगने के बाद वहाँ भगदड़ मच गई और लोग बचकर निकल पाने में असफल रहे. उन्होंने बताया कि एक ग़ैरक़ानूनी ढंग से चलाए जा रहे इस गोदाम में हादसे के वक़्त दरवाजे बंद थे और लोग गोदाम के अंदर मौजूद थे. धमाकों और उसके कारण आग, घुंए में लोगों के लिए निकलकर बाहर आ पाना संभव नहीं हो सका और इसीलिए इतनी तादाद में लोग मारे गए हैं.

मारे गए मजदूर

उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों में से कुछ आंध्रप्रदेश के भी लोग हैं. ये लोग इस पटाखा गोदाम में काम करते थे और शुक्रवार की शाम इस हादसे का शिकार हो गए. पल्लीपट्टू में घटनास्थल पर मौजूद कलेक्टर ने बताया कि घटनास्थल से सभी शवों को निकालने का काम पूरा कर लिया गया है.

हालांकि अभी भी 18 लोगों के परिजनों का कहना है कि उनके घर के सदस्य वापस नहीं लौटे हैं पर शवों की शिनाख्त का काम नहीं हो पा रहा है. उन्होंने बताया कि कई शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उन्हें परिजन पहचान नहीं पा रहे हैं और यह कह पाना मुश्किल है कि कौन सा शव किसका है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+