पेशावर में फिर विस्फोट, कई हताहत

पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत के शहर पेशावर में फिर एक विस्फोट हुआ है. एक पुलिस स्टेशन के पास हुए इस हमले में कई लोगों के हताहत होने की ख़बरें हैं. इससे पहले गुरुवार को ही पेशावर में एक कार बम विस्फोट में एक बच्ची मारी गई थी और 20 लोग घायल हो गए थे.
गुरवार को ही लाहौर और कोहाट शहर में सुनियोजित तरीक़े से कुछ पुलिस ठिकानों पर हमले किए गए थे जिसमें कम-से-कम 37 लोग मारे गए थे. लाहौर में बंदूकधारियों ने संघीय जाँच एजेंसी के मुख्यालय और दो पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों पर हमले किए थे जिसमें कम-से-कम 26 लोग मारे गए.
पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के कोहाट शहर में एक पुलिस थाने के पास बम धमाका हुआ था जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी.पाकिस्तान में पिछले दो हफ़्तों में कई चरमपंथी हमले हुए हैं जिनसे डेढ़ सौ से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.












Click it and Unblock the Notifications