आईटी क्षेत्र में 2 साल में 2 लाख जॉब

Achutanandan
त्रिचूर(केरल)। केरल के मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन ने शनिवार को राज्य के तीसरे आईटी पार्क 'इनफोपार्क कोराट्टी' के पहले चरण के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि अगले दो वर्षो में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में करीब दो लाख नौकरियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री अच्युतानंदन ने कहा कि कोझिकोड में संचालित आईटी पार्क की तरह एक साइबर पार्क बनाया जाएगा। उन्होंने ने कहा, "सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अगले दो सालों में दो लाख नौकरियां उपलब्ध करने को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं। साइबर पार्क के तहत ही कन्नूर और कासरगोडे जिले में छोटे आईटी पार्क बनाए जाएंगे।"

राज्य के आईटी सचिव अजय कुमार ने कहा, "हम खुश हैं कि हमने भूमि अधिग्रहण के एक साल के भीतर काम शुरू करने के वादे को पूरा किया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+