नोएडा में मायावती के पार्क पर रोक

मायावती के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस पार्क का निर्माण करीब 75 एकड़ भूमि पर किया जा रहा है। योजना के मुताबिक यहां भी दलित नेता कांशीराम और खुद मायावती की मूर्तियां स्थापित की जानी हैं, वो भी करीब छह हजार हरे भरे पोड़ों की जान लेने के बाद।
छह हजार पेड़ों की कुरबानी कैसे
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस केजी बालाकृष्णन, जस्टिस एसएच कपाडि़या और जस्टिस आफताब आलम की बेंच ने शुक्रवार को इस पार्क के निर्माण पर रोक लगा दी। यह रोक एक केंद्रीय कमेटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए लगाई गई। याचिका में कहा गया है कि मायावती की इस परियोजना को पूरा करने के लिए करीब छह हजार पेड़ काट जा रहे हैं।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ में बन रहे अम्बेडकर स्थल समेत कई अन्य परियोजनाओं पर भी रोक लगा दी है। साथ ही हाल में मायावती को कड़ी फटकार लगाई थी कि वो कोर्ट को विपक्ष न समझें, कोर्ट के साथ राजनीति करना उन्हें महंगा पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications