गांधी जयंति पर छुट्टी क्यों: थरूर

गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार को एक कार्यक्रम में थरुर ने कहा कि भारतीयों को गांधी जयंती पर काम करना चाहिए। थरूर ने कहा, "महात्मा गांधी का सिद्धांत था कि कर्म ही पूजा है। ऐसे में स्वाभाविक है कि हमें इस दिन छुट्टी रखने के बजाय काम करना चाहिए। उन्होंने कहा,मुझे यह विचित्र लगता है कि हम गांधी जयंती को छुट्टी के रूप में मनाएं। मेरा मानना है कि हमें उनके सम्मान में कठोर श्रम करना चाहिए"।
थरूर ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर वियतनाम के उपराष्ट्रपति नगुयेन थी डोन के बयान का हवाला देते हुए लिखा है कि वियतनाम में हो चि मिन्ह के जन्मदिन पर छुट्टी नहीं होती। बल्कि लोगों से इस बात की अपेक्षा की जाती है कि वो हो चि मिन्ह के सम्मान में इस दिन और ज्यादा काम करें। थरूर कल रात उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की ओर से आयोजित रात्रिभोज के दौरान वियतनाम के उपराष्ट्रपति से मिले थे। वहीं कांग्रेस ने थरुर की टिप्पणी को उनकी निजि राय बताकर मामले से पल्ला झाड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications