रुखसाना के परिवार को राजौरी ले जाया गया

राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शफाकत वताली ने बताया, "परिवार को शुक्रवार को राजौरी लाया गया। वे इस समय जिला पुलिस लाइन में हैं। हम उनकी पूरी देखभाल कर रहे हैं।" लश्कर के आतंकवादियों द्वारा बदला लेने के लिए हमले की साजिश रचने की विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद परिवार को गांव छोड़ने को मजबूर होना पड़ा।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में खुफिया संदेश भी पकड़े गए हैं। आतंकवादी सिर्फ इस वजह से बदला नहीं लेना चाहते कि एक 18 वर्षीय लड़की के हाथों उनका कमांडर अबु ओसामा मारा गया, बल्कि रुखसाना के इस कारनामे से प्रतिरोध का संदेश भी गया है।
रुखसाना की मां राशिदा बेगम ने कहा कि मीडिया में रुखसाना के साहस और बहादुरी को प्रमुखता मिलने से नाराज आतंकवादी गुस्से में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications