आस्ट्रेलिया में भारतीय पर नस्लीय हमला

यह हमला शुक्रवार को 28 वर्षीय छात्र पर तब हुआ जब वो कीलर प्लेन्स रेलवे स्टेशन के पास रात्रि 12.15 बजे बस से उतरा था। वहीं पर दो स्थानीय लोगों ने उससे सिगरेट मांगी और उसने दोनों को एक-एक सिगरेट दे दी। इसके बाद जैसे ही भारतीय छात्र चलने के लिए मुड़ा उसके सिर पर बास्केटबाल के बैट से कम से कम छह वार किए गए।
पीछे से किया गया हमला
छात्र इस हमले के कारण अचेत होकर गिर पड़ा और हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक यह हमला बिना किसी उकसावे के किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा, "ऐसा लगता है कि वे स्टेशन के आसपास किसी की तलाश में थे। उन्होंने पीछे से छात्र के सिर पर हमला कर दिया।" छात्र के सिर के पिछले हिस्से में टांके लगे हैं।
गौरतलब है कि हाल के महीनों में आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हमले की घटनाओं के बाद आस्ट्रेलिया सरकार ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का वादा किया था। भारत के नए उच्चायुक्त पीटर वर्गीज ने पिछले सप्ताह कार्यभार संभालने के तत्काल बाद स्वीकार किया था कि हमलों के बाद हमारे कार्यालय और भारत में आस्ट्रेलियाई दूतावास ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है।












Click it and Unblock the Notifications