उड़ीसा में बसों की हड़ताल, संकट गहराया
बस मालिकों की हड़ताल से बस सेवाओं पर काफी बुरा असर पड़ा। विशेष रूप से तटीय जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 5 और 5ए पर बस सेवाएं पूरी तरह से बंद रहीं। निजी बस मालिक गुरुवार से ही हड़ताल पर चले गए थे। बस मालिक राष्ट्रीय राजमार्गो पर लगने वाली चुंगी को बढ़ाये जाने को लेकर विरोध कर रहे हैं।
चुंगी फीस घटाने की मांग
उड़ीसा बस मालिक संघ के अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा ने कहा, "राष्ट्रीय राजमार्गो पर लगने वाली चुंगी बहुत ज्यादा है। निजी बस चालकों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस चलाने के लिए प्रत्येक गेट पर 231-281 रुपये देना पड़ता है वहीं लंबी दूरी की बसों के लिए यह फीस 1100 रुपये है।"
राज्य के बस मालिकों के संघ अपनी तीनसूत्रीय प्रस्ताव को राज्य सरकार को पहले ही दे चुके हैं जिसे सरकार अस्वीकार कर चुकी है। राज्य के परिवहन मंत्री संजीव कुमार साहू ने बताया, "बस मालिकों द्वारा सरकार को दिए गए प्रस्ताव स्वीकार योग्य नहीं हैं। इसमें बस मालिकों ने किराये में वृद्धि की बात कही थी। हमारी संचालन समिति इस प्रस्ताव का अध्ययन करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications