खगड़िया हत्याकांड: 37 के खिलाफ एफआईआर

खगड़िया जिले के पुलिस अधीक्षक इंद्रानंद मिश्रा ने शनिवार को बताया कि पीड़ितों द्वारा दर्ज प्राथमिकी में 37 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि नामजद व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी
मिश्र ने बताया कि घटना के प्रत्यक्षदर्शी पारो सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष कार्य बल (एसटीएफ ) की दो तथा बिहार सैन्य बल (बीएमपी) की एक टुकड़ी को लगाया गया है। संदिग्ध ठिकानों पर दबिश डाली जा रही है।
उल्लेखनीय है कि खगड़िया जिले के मोरकही थाना क्षेत्र में गुरुवार को नक्सली संगठन के संदिग्ध सदस्यों ने 16 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में शुक्रवार को 10 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों में इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी ओ़ पी़ यादव भी शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications