मां की तरह हैं सोनिया: जगनमोहन रेड्डी

Jaganmohan Reddy
हैदराबाद। दिवंगत कांग्रेसी नेता व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस आर रेड्डी के बेटे व कांग्रेस सांसद वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी उनकी मां की तरह हैं। गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में कड़पा में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए जगमोहन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सोनिया गांधी के नेतृत्व को मजबूती प्रदान करें।

राजशेखर रेड्डी की मौत के बाद जगनमोहन को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जा रही है। ऐसा भी कहा गया कि नाराज विधायक व सांसद कार्यकारी मुख्यमंत्री के रोसैय्या से सहयोग नहीं कर रहें। जगनमोहन की इस टिप्पणी को उस गलतफहमी को दूर करने के एक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें यह माना जा रहा था कि वे पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से नाराज हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+