झारखंड में नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ाई
रांची। नक्सलवादियों ने राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान के बीच शनिवार को झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर एक रेल पटरी को उड़ा दिया। इससे कोलकाता-मुंबई रेलमार्ग बाधित हो गया है।
पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर तड़के लगभग 4.30 बजे इस वारदात को अंजाम दिया। यह स्टेशन पश्चिमी सिंहभूम जिले में है।
पटरी की मरम्मत का काम शुरू
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेल कर्मचारियों ने पटरी की मरम्मत का काम आरंभ कर दिया है। इस रेलमार्ग पर राजधानी एक्सप्रेस सहित कुछ रेल सेवाएं बाधित हुई हैं।
गौरतलब है कि नक्सलवादियों ने अपने नेताओं कोबाद गांधी और चक्रधर महतो की गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है। वे अपने नेताओं की रिहाई की मांग कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications