पाक में तालिबानी हमलों की धमकी

खुफिया सूत्रों ने समाचार एजेंसी 'आनलाइन' को बताया कि यह निर्णय उत्तरी वजीरिस्तान के मीर अली में तालिबान कमांडरों की एक बैठक में लिया गया। खुफिया सूत्रों के अनुसार महसूद की मौत की पुष्टि करने वाले वीडियो के जारी होने से तालिबानी आतंकवादी गुस्से में हैं।
बहरहाल आतंरिक मामलों के मंत्रालय ने ताजा खतरे को देखते हुए पश्चिमोत्तर सीमा प्रांत, बलूचिस्तान, सिंध और पंजाब प्रांत की सरकारों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications