चूहों के खिलाफ कनाडा में 'रेड अलर्ट'

चूहों को फंसाने के लिए पुराने टायरों की सहायता से विशेष फंदे तैयार किए गए हैं। जहरीले अनाज से भरे थैले इनके भीतर रखे गए हैं। प्रांत में पशुओं का चारा लाने वाले वाहनों में चूहों को घुसने से रोकने के लिए भी प्रबंध किए गए हैं।
कैलेगरी शहर में एक चूहे के पकड़े जाने के बाद यह रेल अलर्ट जारी किया गया है। यह चूहा सस्केचेवान प्रांत से लंबी दूरी तय कर वहां पहुंचने में सफल रहा था। अलबर्टा के कृषि और ग्रामीण विकास विभाग ने किसानों से चूहों को फंसाने के लिए हर छह मीटर पर हरा चारा और भूसे का ढेर रखने को कहा है।
लोगों से अपने आवास में चूहे दिखाई देने पर चूहा पकड़ने वाले दल को सूचना देने को भी कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications