अयोध्या में तनाव, पुलिस मुस्‍तैद

Police Force
लखनऊ। हमेशा से संवेदनशील माना जाने वाले उत्‍तर प्रदेश के फैजाबाद और अयोध्‍या में दुर्गाप्रतिमाओं की स्‍थापना और धार्मिक जुलूस को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिसबल मुस्‍तैद हो गया है।

हुआ यूं कि नवनात्रि के मौके पर फैजाबाद में दो दुर्गा पण्डालों की स्थापना की गई। जहां पंडाल लगाए गए हैं, वहां पिछले साल तक पंडाल नहीं लगाए जाते थे। यही नीं दुर्गापूजा के आयोजग जिले के संवेदनशील इलाकों में धार्मिक जुलूस निकालने का मन बना बैठे हैं, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है।

पुलिस ने नहीं दी जुलूस की अनुमति

आयोजकों का कहना है कि हाईकोर्ट ने उन्‍हें दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की अनुमति दी थी, जिसके बाद उन्‍होंने पंडाल लगाया, जबकि पु‍लिस इसके उलट जवाब दे रही है। यही नहीं आयोजक सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इन इलाकों में जूलुस निकालने पर भी पुलिस ने अनुमति देने से इंकार कर दिया है।

फैजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरपी एस राठौर का कहना है कि जिले में 775 दुर्गा पूजा पंडाल और 150 जगहों पर रामलीला हो रहे हैं। अब यदि संवेदनशील इलाकों में जुलूस निकाला गया तो दो समुदायों के बीच तनाव फैल सकता है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+