माया की सभी परियोजनाओं पर रोक

Mayawati
नई दिल्ली। करीब ढाई हजार करोड़ रुपए की लागत वाली उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती की सभी परियोजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्‍काल प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ ही सभी निर्माण स्‍थलों पर लगे मजदूरों को हटाने के लिए मायावती को छह घंटे का समय दिया है। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला मायावती के लिए बड़ा झटका है। राज्‍य के विपक्षी दलों ने कोर्ट के इस फैसले का खुलकर स्‍वागत किया है।

माया, सतीश चंत्र मिश्रा को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मायावती और सतीश चंद्र मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए मायावती के पार्कों व मूर्तियों के निर्माण पर रोक लगा दी। साथ ही छह घंटे के अंदर काम बंद करने के आदेश दिए। इस मामले पर अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी।

गौरतलब है कि पिछले सप्‍ताह सुप्रीम कोर्ट ने एक अन्‍य याचिका पर सुनावई करते हुए मायावती की नोएडा परियोजना पर रोक लगाई थी। दरअसल नोएडा परियोजना में 2000 एकड़ जमीन पर लगे सभी पेड़ों को काटने की बात पर सुप्रीम कोर्ट ने आपत्ति जताई थी।

इन परियोजनाओं पर लगी रोक-
बुद्ध स्थल-90 करोड़ रुपए
बुद्ध शांति उद्यान-12 करोड़ रुपए
डा. आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल-3000 करोड़ रुपए
कांशीराम संस्कृति स्थल-90 करोड़ रुपए
कांशीराम स्मारक-370 करोड़ रुपए
कांशीराम यादगार स्थल-12 करोड़ रुपए
कांशीराम स्मारक से सटा इकोपार्क-50 करोड़ रुपए
रमाबाई रैली स्थल-100 करोड़ रुपए
लखनऊ में मायावती की 9 मूर्तियां व कांशीराम की 5 मूर्तियां।
आंबेडकर स्मारक में 60 हाथियों की विशाल प्रतिमाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+