उड़ीसाः नक्सलियों ने पुलिस चौकी उड़ाई

पुलिस के अनुसार सुंदरगढ़ जिले के कट्टा गांव में गुरुवार तड़के नक्सलियों ने एक पुलिस चौकी और कई भवनों को उड़ा दिया। नक्सलियों ने यह कदम हाल ही में कुछ ग्रामीणों की गिरफ्तारी के विरोध में उठाया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डी.के.पटनायक ने कहा कि नक्सलियों ने एक पुलिस चौकी और कुछ सामुदायिक भवनों को विस्फोट के जरिए उड़ा दिया। पटनायक ने कहा कि विस्फोटों के किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications