भारत-पाक संबंधों पर अमेरिका से चर्चा

चिदंबरम ने अमेरिकी अधिकारियों से मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद भारत-पाक के बीच आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने पर बात-चीत की। चिदंबरम ने ओबामा प्रशासन के दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों गृह सुरक्षा मंत्री जेनेट नेपोलिटानो और एटॉनी जनरल एरिक एच. होल्डर से भी चर्चा की।
चिदंबरम ने सीनेट की खुफिया मामलों की प्रवर समिति के प्रमुख सीनेटर डेनी फिएनस्टेन और कांग्रेस सदस्य सिल्वेस्टर रियेस से भी भेंट की। चिदंबरम गुरुवार को अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से भी मुलाकात करेंगे।
इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई, न्यूयार्क पुलिस विभाग और न्यूयार्क की खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने चिदंबरम को खुफिया तथा आतंकवाद निरोधक उपायों के बारे में जानकारी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications