यूपी: जहरीली शराब पीने से 12 की मौत

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित चंद्रा ने गुरुवार को बताया कि जिले के देवबंद इलाके में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
चंद्रा ने बताया कि सभी लोगों ने एक देसी शराब की दुकान से शराब खरीदी थी। उक्त दुकान से शराब के नमूने जांच के लिए भिजवा दिए गए हैं और दुकान को सील कर दिया गया है। चंद्रा ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत मे लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications