नौका दुर्घटना में 80 बच्चों की मौत

Boat Capsized
फ्रीटाउन (सियरा लियोन)। अफ्रीकी देश सियरा लियोन में मंगलवार को एक नौका तूफान की चपेट में आकर डूब गई। इस हादसे में कम से कम 80 बच्चों की डूबकर मौत हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सैम बांगुरा ने बताया कि मरने वालों में अधिकतर 8 से 16 साल तक की उम्र के बच्चे शामिल है। इस घटना में 24 लोगो को बचा लिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक नौका पर कुल 150 बच्चे सवार थे। अधिकारियों का कहना है कि तूफान के दौरान इस नौका का इंजन बंद पड़ गया जिससे यह हादसा हुआ।

उधर, बचाव कार्य में लगे अधिकारियों ने 36 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया है और अभी जिंदा बचे कुछ और बच्चों को तलाश किया जा रहा है। नौका का भी अभी पता नहीं लग पाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+