वरुण के खिलाफ एक और मामला

वीएम सिंह ने प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह कुंवर फतेह बहादुर से मिलकर वरुण गांधी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने वरुण द्वारा दिए गए एक अन्य भडकाऊ भाषण की बिना संपादित सीडी भी साक्ष्य के तौर गृह सचिव को दिखाई है। उन्होंने बताया कि वरुण के इस भाषण में उनके विरूद्ध अपमानजनक निजी टिप्पणियां करते हुए सिख और मुस्लिमों को खालिस्तानी और पाकिस्तानी कहते हुए यह भी कहा गया है कि हमें इनका वोट नहीं चाहिए।
उन्होंने कहा कि वरुण गांधी के खिलाफ चुनाव प्रचार में नफरत फैलाने वाले भडकाऊ भाषण पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसमें उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए धर्म के नाम पर समाज को बांटने का काम किया है। वीएम सिंह ने कहा कि उन्होंने वरुण के विरुद्ध इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक चुनाव याचिका भी दाखिल कर रखी है।












Click it and Unblock the Notifications